बापू नन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपूरा बाजार के पश्चिमी मोहल्ला निवासी राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह 30 वर्ष फेफना के समीप जीप और स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें बीएचयू ले जाते समय बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक हादसा सोमवार की रात्रि 12:00 बजे के लगभग की है।
बताया जाता है कि राजकुमार सिंह जीप चलाते हैं ,वह कार्तिक पूर्णिमा के स्नानार्थियो को अपने जीप में बैठाकर के रतनपुरा से बलिया ले गए थे ,और वहां से 12:00 बजे रात्रि को वापस लौट रहे थे, कि फेफना के समीप उनकी जीप सामने से आ रही है कि स्कॉर्पियो से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू भेजा गया । वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई ।उनके परिवार में इस हादसे को लेकर के कोहराम मचा हुआ है।
मृतक राजू सिंह दो भाइयों में यह छोटे थे।इस दर्दनाक हादसे से उनकी पत्नी प्रियंका सिंह 30 वर्ष तथा पुत्र प्रिंस 5 वर्ष का रोते-रोते बुरा हाल है।इस तरह से रतनपुरा कस्बा में पिछले 2 दिनों के भीतर अलग अलग वजहों से कुल तीन दर्दनाक मौत हो चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…