बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। भोजपुरी गायक रविंद्र कुमार “राजू” की द्वितीय पुण्यतिथि के कार्यक्रम के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय प्रखंड समेत दूर दूर से भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों और गीतकारों ने बढ़ हिस्सा लिया । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने गायन विधा से और वादकों ने अपने यंत्र के वादन से भोजपुरी के महारथी गायक स्व रविन्द्र कुमार राजू कि श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगो को भाव विभोर कर दिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भोजपुरी कलाकार रमेश रतनपुरी ने क्षेत्र के सभी उभरते कलाकारों को मंच पर एकत्र कर उनकी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कराया ।
कार्यक्रम के संचालक एवम् भोजपुरी जगत के मशहूर गीतकार अरविंद कुशवाहा ने अपनी जादू भरी आवाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और बेहतरीन संचालन करते हुए अपने शब्दो से कार्यक्रम में उपस्थित तमाम भोजपुरिया कलाकारों समेत गीतकार ,साहित्यकार और पत्रकार बंधुओ को मंत्रमुग्ध करते हुए सभी का स्वागत और सम्मान किया।
कलाकारों ने जहां गायन विधा से रविंद्र कुमार राजू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, तो वहीं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों क्रमशः फतेह बहादुर गुप्त, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार गुप्त, अखिलानंद यादव तथा दीपक सिंह सचिव ने भी स्व रविन्द्र कुमार राजू को श्रद्धांजलि अर्पित किए। पत्रकार बंधुओ को कार्यक्रम के संयोजक रमेश रतनपुरी ने अंगवस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अभिनेता व गायक देवानंद देव,गीतकार प्रदीप शर्मा,गायक मुन्ना साहनी,राहुल देहाती,गायिका नम्रताराज,राहुल तबला वादक,बब्बन जी, बेंजो वादक विजय कुमार आदि दर्जनों कलाकार मौजूद रहे ।
भोजपुरी के प्रमुख कलाकार रमेश रतनपुरी ने भोजपुरी साहित्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भोजपुर विश्व की सबसे मधुर व सुरीली भाषा है जिसे अश्लीलता से बचाने की कोशिश व्यापक स्तर पर होनी चाहिए ,जब तक कि इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं किया जाएगा ।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक रमेश रतनपुरी ने कलाकारों समेत सभी आगंतुक श्रोता बंधुओ का तहे दिल से आभार प्रकट किया और उम्मीद जताया कि अगले वर्ष भी और जागृति के साथ भोजपुरी के महारथी गायक स्व रविन्द्र कुमार राजू कि पुण्यतिथि कार्यक्रम धूमधाम से मनाई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…