बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। पूर्वांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे उपचार हेतु जनपद मुख्यालय पर एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुवे वाराणसी को रेफर कर दिया गया। स्थानीय क्षेत्र के दतौड़ा ग्राम पंचायत के बाछपुर गांव निवासी लोचन यादव 55 वर्ष पुत्र रघुवीर मंगलवार की प्रातः लगभग 11 बजे बलिया जाने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुचे। लोचन यादव प्लेटफार्म के बजाय भीड़ से बचने के लिए एक नम्बर ट्रैक पार कर जैसे ही दूसरे नम्बर ट्रैक के तरफ बढ़े तब तक गोरखपुर से कोलकत्ता जाने वाली पूर्वांचल एसप्रेस तेज गति से ट्रैक पर आ गयी चुकी, पूर्वांचल एसप्रेस का ठहराव रतनपुरा में नही है इस लिए पूरी तीब्रता से चल रही रही थी। और उसी समय लोचन यादव उक्त ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो कर वही पर गिर पड़े ।उनके सिर, पैर में काफी गम्भीर चोट आई। वहा पर उपस्थित लोगो ने उन्हें तुरन्त वहा से हटाकर प्लेटफार्म पर लिटाया ,और उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर परिजन तुरन्त रेलवे स्टेशन पहुचे ,और उन्हें उपचार हेतु मऊ के एक निजी चिकित्सालय में ले गए ।जहाँ से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया । इस हादसे से परिवार के समक्ष संकट की स्थिति उतपन्न हो गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…