फारुख हुसैन
लखीसराय: ‘जन-गण-मन यात्रा’ पर निकले भाकपा नेता और जेएएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बिहार में एक बार फिर भारी विरोध का सामना लखीसराय में करना पड़ा है। जिला मुख्यालय पर स्थित गांधी मैदान में सभा करने पहुंचे भाकपा नेता कन्हैया कुमार पर एक युवक ने विरोध जताते हुए चप्पल उछाल दी। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से बचाते हुए हिरासत में ले लिया।
कन्हैया कुमार की ओर चप्पल उछाले जाने से नाराज कन्हैया के समर्थकों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर उपस्थित पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से बचाया और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। लोगों की पिटाई से घायल हुए आरोपी युवक को बाद में पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई।
कन्हैया कुमार की ओर चप्पल उछालने वाले युवक का कहना है कि ”कन्हैया देश का गद्दार है। वह देश में दंगा भड़काना चाहता है। साथ ही उसने कहा कि वामपंथ की विचारधारा कभी काम नहीं आएगी। हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…