प्रदीप दुबे विक्की
औराई,भदोही। औराई में बुधवार को लॉक डाउन के चलते सड़कों पर मुस्तैद खाकी के तेवर सख्त दिखे। जिसका नतीजा रहा कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों की आवा जाही कम होने से आवश्यक वस्तुओं के दुकानदार भी अपना कारोबार समेट कर घरों में कैद हो गए। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन व प्रशासन द्वारा की गई अपील को मानने वाले लोग प्रशासन के इस सख्त रवैया की सराहना करते देखे गए।
मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू के साथ ही जनपद को बुद्धवार से लॉक डाउन कर दिया गया। सुबह होते ही आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए लोग घरों से निकले जरूर थे लेकिन उनकी संख्या काफी कम रही। सुबह 10:00 बजे के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को घरों में लौटने की अपील की गई और इसके बाद सड़क पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को डांट फटकार कर पुलिस ने वापस कर दिया।
पुलिस के तेवर सख्त देख के छिछोरे प्रकृति के युवक गलियों की राह पकड़ लिए। गलियों में रहने वाले लोगों ने भी अनायास विचरण करने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कहीं-कहीं लोगों की बातें अनसुनी कर दी गई सिगरेट व गुटखा की आदत पालने वाले युवाओं को नशे की तलब बुझाने के लिए गलियों में दुकानों की तलाश करते देखा गया। हालांकि प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध की कोई जानकारी नहीं दे रखी है। लेकिन लोगों की नजरें दैनिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजारों की ओर लगी रही। सड़कों-गलियों पर आवाजाही कम होने के कारण अधिकतर दुकानदारों ने अपना कारोबार समेटे रखा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…