बलिया में मिला पहला कोरोना संक्रमित युवक, जिले के स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकम्प

संजय ठाकुर/ प्रमोद कुमार
बलिया. लगातार 48 दिन तक जिले में कोई भी कोरना संक्रमित नहीं मिला था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अभी इस मामले में राहत की सांस लेने की सोच ही रहा था कि तभी आज सोमवार को बलिया में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

युवक के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जिला महामारी रोग के नोडल अधिकारी डॉक्टर जियाउल हुदा ने पुष्टि की है। अब आने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। वही जनपद के नागरिको में भी पहला कोरोना पेशेंट मिलने से दहशत का माहोल है। लोग अब खुद ब खुद घरो में रह रहे है।











