रामपुर – स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, कोरोना संदिग्ध का सैम्पल लेकर भेज दिया था उसको घर, अब आई रिपोर्ट पॉजिटिव तो मचा हडकम्प

गौरव जैन
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग की सभी मेहनत पर कुछ ऐसे भी है जो अपनी थोड़ी सी लापरवाही से पानी फेर देते है. ऐसा ही कुछ है रामपुर में. रामपुर में कोरोना संदिग्ध व्यक्ति का सैम्पल स्वास्थ्य विभाग ने लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन में भेज दिया था। अब जब आज सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प मच गया है। इसके बाद उसको आनन् फानन में आइसुलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है. अब उसके परिजनों को भी क्वारंटीन किया जाएगा और उनके सैंपल भी जांच को भेजे जाएंगे।

आज सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आननफानन में एंबुलेंस भेजकर उसे जौहर यूनिवर्सिटी अस्पताल भेज दिया गया। अब उसके परिजनों को भी क्वारंटीन किया जाएगा। उसके साथ पंजाब से आने वाले तीन लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। इसमें दो युवक चमरौआ के और एक अजीतपुर का रहने वाला है। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा का कहना है कि लापरवाही की बात सामने आई है। जांच कराई जा रही है कि उसका सैंपल किसने लिया था और उसे होम क्वारंटीन के लिए क्यों भेजा गया।











