Demo Pic
शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. गाजीपुर जिले में गुरुवार को अलग-अलग आई जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस के 21 मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा इनकी छानबीन में जुट गया है। कोरोना संक्रमितों के उपचार से लेकर इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 152 तक पहुंच गई है। जिनमें से 68 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। जबकि 84 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है। नए मरीजों में एक सऊदी अरब से लखनऊ के रास्ते गाजीपुर आया है। जबकि अन्य महरास्ट्र और गुजरात से आए हैं।
गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले 21 प्रवासी 27 से 29 मई के बीच जिले में आए हैं। इनको रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। सभी का सैंपल 28 से 30 मई के बीच जांच के लिए भेजा गया। इन संक्रमितों में मनिहारी ब्लाक के सुजानपुर का रहने वाला एक व्यक्ति 29 गई को सऊदी अरब से लखनऊ के रास्ते गाजीपुर आया था। रिपोर्ट आने के बाद इनको इलाज के लिए एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…