Demo Pic
तारिक आज़मी
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की स्थिति किस तरह से गंभीर हो गई है इसको इस बात से समझा जा सकता है कि देश में 1 लाख संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचने में 110 दिनों का समय लगा था जबिक 179 दिनों बाद यह संख्या 15 लाख के आंकड़े के करीब पहुच कर गई है। यानि कि महज़ पिछले 70 दिनों में देश में करीब 14 लाख नए संक्रमित मामले आए हैं।
भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 14.83 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 14,83,156 हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47,703 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आज 654 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 9,52,743 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी तक के आकड़ो के अनुसार 4.96 लाख से अधिक एक्टिव केस मौजूद है।
भारत में अब तक कुल 14.83 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है. कोरोना का कहर पेरू जैसे छोटे देश पर भी पड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…