फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= बीते दिनों से लगातार हो रही तेज हवाओं के साथ बेमौसम की मूसलाधार बारिश से पलिया तहसील सहित पूरे जिले में खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ-साथ अन्य फसलों की नुकसान होने की संभावनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं जिसके कारण किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं और फसलों के काफी ज्यादा नुकसान होने की संभावनाएं भी लगातार बनी हुई है।
वहीं इस तेज हवाओं के साथ हो रही बेमौसम बरसात के चलते खेतों में पक कर तैय्यार खड़ी धान की फसल पूरी तरह से गिर गई हैं और कहीं कहीं खेतों में गिरी पड़ी धान की फसल में पानी भी भर गया है ऐसे में धान सड़ने की आशंका पैदा हो गई है देखा जाए तो एक हफ्ते बाद ही धान की फसल की कटाई शुरू होने वाली थी लेकिन बिन मौसम बरसात ने किसानों को परेशानियों में डाल दिया है वहीं धान की फसल के अलावा गन्ने की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है वही बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि बाजार में पहले ही धान की फसल का रेट नहीं मिल रहा था लेकिन बिन मौसम बारिश भी अब कहर बनकर टूटी है देखा जाए तो इस बारिश की वजह से अब धान की पैदावार में भी कमी आएगी। जिसके कारण अब किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…