रवि पाल
फरीदाबाद। देश में महिला सशक्तिकरण और बेटियों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार आये दिन कुछ न कुछ नई योजनाओं लाती है, और दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। वहीं राज्य सरकारें भी इस ओर कुछ न कुछ नए कदम उठाती नज़र आती हैं। जैसे पिछली सरकार में वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘आपकी बेटी, हमारी बेटी’ के नाम से एक योजना अधिसूचित की थी। लेकिन बेटियों पर लगातार बढ़ते अपराध कहीं न कहीं इन दावों को खोखला साबित करते दिखते हैं। एक ऐसी ही सनसनीखेज वारदात फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में देखने को मिली है, जहाँ परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा को सिरफिरे ने गोली मार दी। जिससे छात्रा की मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसीपी बल्लभगढ़, जयवीर सिंह राठी मौके पर पहुँच गए। और घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के परिजन भी घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँच गए। मृतका के पिता ने बताया कि तौसीफ़ नाम का ये युवक पूर्व में भी उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था, जिसके संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें बाद में आपसी समझौते के बाद मामला रफा दफा हो गया।
घटना की जानकारी देते हुए एसीपी बल्लभगढ़, जयवीर सिंह राठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य तथ्यों के आधार पर जाँच कर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मृतका के परिजनों ने पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बाद में जाकर आपसी समझौता हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…