फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= लखीमपुर खीरी जिले में एक बार फिर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम के द्वारा बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। ऑटो लिफ्टर के पास से चोरी की हुई एक बाइक भी बरामद की गई है जिसे ऑटो लिफ्टर नेपाल बेचने की फिराक में था।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ऑटो लिफ्टर ने अपना नाम रहमान उर्फ अजीजुरहमान पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी मोरी गेट थाना रामपुर सदर बताया है। वही अभियुक्त ऑटो लिफ्टर पर गैर जनपदों में हत्या लूट जैसे अपराधों में गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज है।पकड़ा गया ऑटो लिफ्टर शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है जो मुरादाबाद बिजनौर दिल्ली हरियाणा सहित अन्य जिलों से बाईके चोरी कर लखीमपुर खीरी जिले के ही भारत-नेपाल सीमा के संपूर्णानगर गौरीफंटा तिकोनिया, नेपालगंज सहित अनेक जगहों से चोरी की हुई बाइकों को ले जाकर नेपाल में भेज दिया करते थे। फिलहाल पकड़े गए अभी को जेल भेजा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…