फारुख हुसैन
पलिया. नगर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐपजा) की एक बैठक का आयोजन ऐपजा के तहसील अध्यक्ष विवेक पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सभी के आई कार्ड्स वितरित किये गए व नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया।
ऐपजा अध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने मौजूद पत्रकारों से कहा कि वह अपने पत्रकारों साथियों के सहयोग हेतु हर समय खड़े है। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा काम न करें जिससे आपको बाद में पछतावा हो। लोग आप को बरगलाने का कार्य करेंगे, मगर सही और गलत की पहचान कर आपको एकजुट रहना है। महासचिव जय कुमार गुप्ता ने कहा पत्रकार शब्द अपने आप मे सम्मान का प्रतीक है। इसलिए अपने सम्मान को बरकरार रखें। सही का साथ दे और सही बात को अपनी लेखनी के माध्यम से सबके सामने लाये। तभी आप सही मायने में पत्रकार हैं। वहीं चीफ कोर्डिनेटर ने अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की सहमति से निर्ज़ेश मिश्रा को संगठन विरोधी कृत्यों को करने के चलते ऐपजा से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री प्रशान्त मिश्र, कोषाध्यक्ष विवेक अर्कवंशी, दिनेश वर्मा, संगठन मंत्री वीरेंद्र गुप्ता रिंकू, सचिव अमन गुप्ता, राहुल गुप्ता, रूपेश बाबा व फारुख हुसैन मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…