फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी). भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने दस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बॉर्डर पर एसएसबी मादक पदार्थों के साथ आरोपियों को पकड़ रही है। लेकिन उसके बावजूद इस अवैध धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसबी 39 वीं वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह के निर्देशन पर जवानों ने गौरीफंटा चेक पोस्ट पर एक नेपाली युवक के पास से तलाशी के दौरान दस ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद एसएसबी ने कागजी कार्रवाई कर बरामद ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गौरीफंटा पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दीपक राना पुत्र बिंद्रा राना निवासी चटकपुर धनगढ़ी नेपाल का होना बताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…