फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील के कई गांव में बाढ़ ने भयंकर कोहराम मचाया है, जिसको लेकर प्रशासन की ओर से किसी तरह की सुविधाएं ना मिलने पर ग्रामीणों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है इसके चलते उन्होंने प्रदर्शन कर मदद की गुहार लगाई है ।
बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने बताया है कि हमारे पड़ोश के बिलहिया गांव के मजरा चम्बर बोझ गाव के करीबी नाला पर बनाया गया रपटा पुल पर पानी भर जाने के कारण कई गांवों का सम्पर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। और ग्रामीण निजी नाव से आवागमन करने को मजबूर हो गए हैं। तहसील प्रशासन ने नाव की कोई व्यवस्था नही की है।
बताया कि बाढ़ से सैकडों एकड़ कृषि भूमि फसल सहित जलमग्न हो गयी है। जबकि पालतू जानवरों के चारा की व्यवस्था करने में ग्रामीणों को तमाम दिक्कते उठानी पड़ रही है। प्रशासन ने कोई राहत कार्य सुरु नही किये है। इससे घर से बेघर हुए ग्रामीणो को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर फसल नुकसान का सर्वेक्षण कराकर मुवावजा दिलवाए जाने संग राहत कार्य शुरु करवाये जाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…