नकली पर सख्ती – बहुचर्चित बंशीधर कटरे में स्थित एक कास्मेटिक्स शाप पर भारी मात्रा में नकली कास्मेटिक्स की सुचना पर छापेमारी जारी

ए जावेद/ ईदुल अमीन
वाराणसी। नकली कास्मेटिक्स आइटम का गढ़ बन रहे सराय और आसपास के इलाको में आज नकली कास्मेटिक्स के आइटमो पर सख्त रुख अख्तियार हुआ है। बेंगलोर की एक बहुचर्चित कास्मेटिक्स आइटम कंपनी की लीगल टीम के साथ चौक पुलिस ने बहुचर्चित बंशीधर कटरे में स्थित एक दूकान पर छापेमारी की कार्यवाही किया है।


वही सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार छापेमारी में लाखो का नकली कास्मेटिक्स इस प्रकार का भी बरामद हुआ है जिसको देख कर कंपनी के प्रतिनिधि स्वयं आश्चर्य चकित थे और नकली माल बेचने और बनाने वाले के खुराफाती दिमाग पर अचरज कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की कार्यवाही जारी है। इलाके में नकली कास्मेटिक्स बेचने वालो में हडकम्प मचा हुआ है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत











