भूपनगर गावं में गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कम्प,वनविभाग की टीम ने अजगर का किया रेस्क्यू

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गन्ने के खेत में एक विशालकाय अजगर निकल आया जिसकी जानकारी मिलने पर आनन-फानन में मामले की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

सूचना मिलते ही वन कर्मी रामकुमार उर्फ शेरा अपनी टीम को लेकर खेत पर पहुंचे, जहां करीब1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेसक्यू कर अजगर को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। वही बातचीत के दौरान वन कर्मी ने बताया कि यह अजगर काफी विशालकाय था जो जंगलों से भटक कर खेतों में आ पहुंचा था,जिसने हाल ही में किसी जानवर का शिकार भी किया था जिसकी वजह से वह खेत से निकल नहीं पाया,लेकिन हम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्कयू कर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।











