तारिक खान
नई दिल्ली: पिछले मध्य प्रदेश के नीमच में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। एक आदिवासी युवक को चोरी के महज़ शक में दबंगों ने इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई थी। युवक को आरोपियों ने चोरी के शक में पकड़ा था। उसे मारा-पीटा गया फिर पिकअप से बांध कर सड़क पर घसीटा गया। इसके बाद भी इंसानियत के दुश्मनों ने युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सुचना दिया कि उन्होंने एक चोर को पकड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब हो कि गुरुवार को 45 वर्षीय कन्हैयालाल भील को चोरी के शक में बुरी तरह पीटा गया था। इसके बाद उसके पैर में रस्सी बांधकर उसे एक पिकअप ट्रक द्वारा घसीटा गया था। इसके बाद मारपीट करने वालों ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके दावा किया था कि उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कन्हैयालाल को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों की पहचान की है और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर हत्या के अलावा आईपीसी की अन्य धाराओं और एससी / एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बकिया की गिरफ़्तारी का प्रयास चल रहा है। आरोपियों के अवैध निर्माण को तोड़ने की बात सोशल मीडिया पर आने के बाद इस कार्यवाही की ज़बरदस्त प्रशंसा हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…