“अज्ञात गुमशुदा तलाश” की पहल पर हुई लावारिस वृद्ध की पहचान

आफताब फारुकी
प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र में 14/8/21 को लावारिस हालत में मिले अधेड़ के शव फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद 18/8/21 को पहचान हो गई। अज्ञात गुमशुदा तलाश के ग्रुप एडमिन के प्रयास से उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

17/8/21 को जब उसका पोस्टमार्टम करने के लिए डाक्टर ने काम शुरू किया तो उसके जेल से एक मोबाइल नम्बर एवं रोडबेज बस का एक टिकट मिला। जिससे डाक्टरों ने पोस्टमार्टम रोक दिया। इसी दौरान खबर मिलते ही अज्ञात गुमशुदा तलाश के ग्रुप एडमिन मो. आरिफ वहां पहुंचे और पूरी जानकारी लेने के बाद, उसकी फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में वायरल किया और फोन नम्बर से भी सम्पर्क किया। हालांकि 18/8/21 दोपहर उसके परिजन पहुंचे और पहचान किया।











