एसएसबी ने भारत से नेपाल तस्करी कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान व यूरिया खाद लेकर जा रही दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते आए दिन तस्कर तस्करी के सामान सहित पकड़े भी जाते हैं। जहां पहले तस्करी केवल पुरुषों के द्वारा ही की जाती थी। अब महिला तस्कर भी तस्करी करती दिखाई दे रही है। जिसका खुलासा तब हुआ जब भारत से नेपाल तस्करी कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान व यूरिया खाद लेकर जा रहे दो महिला तस्करों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया।

वही पकड़ी गई दोनों में महिला तस्करों ने अपना नाम कांछी तमांग पति कांछा तमांग व ठुली तमाग॔ पति भोला तमागं ग्राम बस्ती पोस्ट आईबीआरडी टाउन जिला कंचनपुर नेपाल बताया । पकड़े गए सामान की कुल कीमत 79439 रूपये बताई जा रही है। एसएसबी ने पकड़े गए सामान को कागजी कार्यवाही करते हुए पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है ।











