वरिष्ठ अधिवक्ता जयनारायण सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह भय्यु का आकस्मिक निधन

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के शिवपुर निवासी और वरिष्ठ अधिवक्ता जयनारायण सिंह के पुत्र और दालमंडी स्थित राजपुर कटरे के अधिष्ठाता प्रदीप सिंह के भाई सिद्धार्थ सिंह भय्यु (34) का आज आकस्मिक निधन हो गया। वह अविवाहित थे और कुछ समय से निमोनिया से ग्रसित थे।

बताते चले कि फिल्म अभिनेता गोविंदा के रिश्तेदार और नजदीकी सम्बन्ध वाले सिद्धार्थ सिंह भैय्यु गरीबो की काफी मदद करने के लिए मशहूर थे। दोस्तों के साथ अल्हड़ता और हंसी मजाक के साथ जीवन जीने वाले सिद्धार्थ सिंह के निधन की सुचना मिलने पर उनके सभी परिचित स्तब्ध रह गए। वही जानकारी मिलने पर उनके आवास पर श्रधान्जली देने वालो का ताँता देर शाम से लगा हुआ था जो समाचार लिखे जाने तक बदस्तूर जारी रहा।











