शाहीन बनारसी
वाराणसी। कल शाम को हमारा गुजर बी0एच0यू0 के हैदराबाद गेट के पास से हुआ। आस-पास के लगे पानी को देख कर ये अहसास हुआ कि शायद बनारस में बाढ़ अभी गयी नहीं है। चारो तरफ पानी ही पानी था। आधी रोड तक भरा ये पानी लोगो को आने-जाने में दिक्कत कर रहा था। उस पार जाने के लिए लोग बचपन में खेले गये खेल “लंगड़ बिच्छी” के पुराने अनुभव का सहारा ले रहे थे। पानी में बदबू भी बहुत थी जो इस बात का अहसास कराती थी कि आस-पास के लोग किस मुश्किल में अभी रह रहे होंगे।
इलाके के एक निवासी रमेश कुमार ने हमसे बताया कि विगत एक सप्ताह से अधिक समय हो गया मगर ज़िम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं देते है। सीवर सफाई के नाम पर शायद सिर्फ फॉर्मेलिटी पूरी हो रही है। क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। शिकायत करते-करते हम थक चुके है मगर नगर-निगम हमारी शिकायतों का निवारण नहीं करता है। हम लोगो ने तंग आकर यहां का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। मगर उसके बाद भी नगर-निगम की नींद नही खुली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…