तहसील समधान दिवस पर लगाया प्रधान ने गुहार, ग्राम सभा के काली मन्दिर और खेल के मैदान में होता अवैध कब्ज़ा खाली करवाये सरकार

संजय ठाकुर
बेल्थरा रोड (बलिया) तहसील समाधान दिवस शनिवार के दिन उपजिलाधिकारी सर्वेश यादव के अध्यक्षता में लोगों का फरियाद सुना गया। जिसमे कुल 68 प्रार्थना पत्र लोगों द्वारा दिया गया। जिसमे 8 प्रार्थना पत्रो के विवाद को अधिकारी से बात चीत कर मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

एक तरफ जहाँ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार का वर्षों से मंदिर व खेल मैदान की जमीन को खाली कराने के लिए आदेश जारी किया गया है। उसके बावजूद लोगों ने मंदिर व खेल के मैदान पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ है। जिस सम्बन्ध में शिकायतों के बावजूद कोई भी कार्यवाही प्रशासन नहीं कर रहा है। अब देखना होगा कि इस शिकायती प्रार्थना पत्र पर स्थानीय प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।











