पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी व खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,मौके पर दोनो की दर्दनाक मौत, आग बुझाने में अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= लखीमपुर खीरी में एक पति ने पत्नी समेत खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली,जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई,वही घटना की जानकारी मिलने पर दोनों को बचाने के चक्कर में घर के पांच सदस्य भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं,जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है,वहीं जल कर मरे दंपति की पहचान अजय और रोमा देवी के रूप में हुई है।

इधर अजय कुमार की मां का कहना है कि उनका लड़का बाहर रहकर मजदूरी करता था, 2 दिन पहले घर आया था, हमने उनको मना किया था कि आप अपनी पत्नी को लेने न जाओ लेकिन वह नहीं माना पत्नी को लेने उसके घर चला गया लड़की के घरवालों ने दोनों को जला कर मार डाला। वहीं पुलिस अधीक्षक विजय ढुल का कहना है कि इस मामले के बारे में सुबह सूचना मिली है मामले की जांच कराई जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसी आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।











