असंतुलित बाइक पैदल जा रहे युवकों से टकराई, बाइक सवार युवक सहित दो अन्य युवक हुए घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पैदल जा रहे युवकों से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार युवक व दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम समपूर्णा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौतम नगर निवासी बाइक सवार युवक अनिल अपनी रिश्तेदारी में थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेन नगर जा रहा था।












