चाचा ने ही किया था डेढ़ साल के मासूम भतीजे का अपहरण, थानाध्यक्ष सारनाथ अर्जुन सिंह ने महज़ 4 घंटे के अन्दर अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

शाहीन बनारसी संग ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में डेढ़ साल के एक मासूम के अपहरण की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सारनाथ अर्जुन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महज़ 4 घंटे के अन्दर ही अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त अपहृत बालक का सगा चाचा बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गोविन्द कुमार पटेल है। अपहृत बालक का गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द पटेल सगा चाचा है। घटना के सम्बन्ध में मिल रही जानकारी के अनुसार, अभियुक्त गोविन्द पटेल अपने भाई की नाबालिग साली से इश्क कर बैठा था। इश्क में वह इस कदर पागल हो गया कि अपने सगे भाई पर दबाव बनाने के लिए अपने सगे मासूम भतीजे का अपहरण कर डाला। पुलिस ने अपहरणकर्ता गोविन्द को गिरफ्तार कर लिया है और समाचार लिखे जाने तक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। वही क्षेत्र में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की तत्परता हेतु प्रशंसा हो रही है। आधिकारिक समाचार प्रतीक्षारत











