नहरोसा गांव में बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को एसएसबी व पुलिस के जवानों ने रेसक्यू कर बचाई कई जान जान

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। बीते दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तराखंड के बनबसा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदियां उफान पर है जिसको लेकर लखीमपुर खीरी के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सैकड़ों एकड़ फसल भी पानी में जल मग्न हो चुकी है। वहीं अचानक आई इस बाढ़ से जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर के पास नहरोसा गांव में कई ग्रामीण फस गए।












