फौजी से अवैध सम्बन्ध का आरोप लगा कर कर रहे थे ब्लैकमेल, पुलिस को मिली शिकायत तो दर्ज हुआ उभाव थाने में मुकदमा
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में एक फौजी से गैर संप्रदाय के लोगों द्वारा अवैध सम्बन्ध का आरोप लगाकर उत्पीड़न करने व ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उभांव पुलिस द्वारा जवान की तहरीर पर गैर संप्रदाय की महिलाओं समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छान-बीन शुरू कर दी गई है।












