(मऊ) : कोपागंज थाना अंतर्गत के ग्रामसभा इंदारा करिमाबाद निवासी शौकत अली पुत्र स्व. नजीर अहमद का एक बकरा व एक बकरी जो घर के बाहर घूम रहे थे। जिन्हें गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने वाहन में लाद कर चुरा ले गए। जिसकी तहरीर पीड़ित ने अदरी पुलिस को दिया है।
आए दिन चोरों का मनोबल इतना बढ़ता जा रहा है। जो घरों के साथ-साथ पालतू व घरेलू जानवरों को भी दिनदहाड़े वाहनों में लादकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं। एक महीनों में लगभग दर्जनों बकरे व खस्सी चोरों ने चुरा ले गए। दिनदहाड़े खुलेआम इंदारा के करिमाबाद गांवों में ही बकरे बकरियों की भी चोरी होने लगी। गुरुवार को दिनदहाड़े वाहनों पर अज्ञात चोर एक बकरा व बकरी को लादकर चुरा ले गए। जिसकी कीमत लगभग 15 से 20 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके बावजूद भी पुलिस पूरी तरह से मौन पड़ी हुई है। किसी भी चोरी का खुलासा अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया गया। जिसकी तहरीर पीड़ित ने अदरी पुलिस को दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..