बेनियाबाग स्थित भवन के चौथी मंजिल से कूद कर मानसिक बीमार 52 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान

इदुल अमीन
वाराणसी। वाराणसी के बेनियाबाग स्थित नावेद काम्प्लेक्स से कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। बेनियाबाग के नावेद काम्प्लेक्स के चौथी मंजिला से 52 वर्षीय इम्तियाज उर्फ लाठी के नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति ने कूद कर अपनी जान दे दिया। चार मंजिला इमारत से कूदने के बाद इम्तियाज़ उर्फ़ इम्तियाज़ लाठी जो गम्भीर रूप से घायल हो गये थे, को तुरंत मंडलीय हॉस्पिटल ले जाया गया जहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इम्तियाज़ की दिमागी हालत ठीक नही थी।












