समाजसेवी ने अपने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाजसेवी मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने शुक्रवार को अपने 50वें जन्मदिन पर बस स्टेशन के पूर्वी गेट पर पाकड़ का पौधा लगाया। इसके माध्यम से उन्होंने लोगों को पर्यावरण संकट से बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पेड़ पौधों के आरोपण व उनके संरक्षण का आह्वान किया।












