मुकेश यादव संग आशुतोष तिवारी
वाराणसी। वाराणसी में सनबीम लहरतारा स्कूल कैंपस में महज़ 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी से सभी लोग क्रोधित है। इसी आक्रोश और क्रोध के चलते कल भारत माता मंदिर के पास महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र और छात्र नेताओं ने नाबालिग छात्रा के साथ हुई इस घटना का विरोध प्रदर्शन किया। सभी छात्र इस घटना को लेकर क्रोधित है। छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि 9 साल की मासूम छात्रा से हुई इस दरिंदगी का इन्साफ तो उसको मिलना ही चाहिए। भारत माता मंदिर के पास नाबालिग से हुई रेप की घटना का विरोध करते हुए छात्रों ने सरकार से मांग की है कि नाबालिग छात्रा को न्याय मिले।
इस विरोध प्रदर्शन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विभिन्न छात्र मौजूद थे। जिसमे मुख्य रूप से छात्र नेता पूर्व अध्यक्ष उपविजेता आलोक रंजन, वर्तमान छात्र संघ महामंत्री प्रफुल पांडे, उपविजेता उपाध्यक्ष संजय यादव, शरद सोनकर, शिवम तिवारी, विराट मिश्रा, अमन, रामदुलारे आदि छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगो को सरकार से ज़ाहिर किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…