जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पानदरीबा चौकी इंचार्ज अजय शुक्ल और चौकी के सिपाहियों ने जमकर बहाया पसीना

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क से लेकर बेनियाबाग़ होते हुवे चेतगंज तक आज जाम के बड़े झाम में फंसा हुआ था। सुबह से ही आज भैया दूज के कारण सडको पर भीड़ थी। इस भीड़ के कारण जाम का आलम बना हुआ था। ख़ास तौर पर बेनिया तिराहे पर तीन रास्तो के कारण जाम बार बार फंस जा रहा था।












