नशे में धुत 40 वर्षीय बाइक सवार सीधे जा घुसा बाइक लेकर ट्रक में

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेल्थरारोड-सिकन्दरपुर राजमार्ग पर ग्राम हल्दी रामपुर चट्टी पर कल शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे शराब की नशे में धुत बाइक नम्बर यूपी 54 एपी 9842 पर सवार 40 वर्षीय एक युवक सामने से आ रही एक ट्रक नम्बर यूपी 56 टी 3854 में सीधे जाकर भिड़ गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक ने भी युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि की है। चोटिल के पास मिले मोबाइल से संपर्क करने पर चोटिल का नाम उमेश यादव पुत्र राम प्रसाद निवासी धरमपुर देवारा, लाला का पूरा थाना मधुबन जिला मऊ का निवासी बताया गया है। पुलिस ने ट्रक व बाइक को आवश्यक कार्यवाही हेतु अपने कब्जे में ले लिया है।











