बच्चों को स्कूल आने के लिए करें प्रेरित: खंड शिक्षा अधिकारी

समीर मिश्रा
कानपुर। कल्यानपुर बीआरसी में तीन दिवसीय आउट आफ स्कूल एवं ड्राप आउट बच्चों को स्कूली शिक्षा से जोड़ने का शारदा विशेष प्रशिक्षण द्वितीय बैच का समापन हुआ। प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की शिक्षको द्वारा बच्चों को प्रतिदित नियमित विद्यालय आने के लिये प्रोत्साहित करे और बाल गणना सर्वे में प्रत्येक बच्चे का चिन्हाकन तथा वर्गीकरण करते हुए उसके लिए शिक्षण प्रक्रिया का निर्धारण किये जाने से ही अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी।












