लोनी के ऑटो चालक गुलफाम ने एक बार फिर दिल्ली की सवारी का सामान लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की

सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। सामाजिक संगठन सर्व धर्म संगम सेवा समिति इकाई ऑटो रिक्शा टेंपो चालक समिति के एक जिम्मेदार कार्यकर्ता ऑटो चालक गुलफाम ने आज फिर एक बार ईमानदारी का परिचय दिया। दिल्ली की एक सवारी का गलती से उनकी ऑटो में बैग छूट गया, जिसमें उनका कीमती सामान, कपड़े और एक एंड्राइड मोबाइल मौजूद था। गुलफाम ने ऑटो में छूटा हुआ बैग देखते ही ऑटो यूनियन के जिम्मेदार साथियों से संपर्क कर बैग के बारे में बताया।












