वरुण एक्सप्रेस की जगह अब चल पड़ी वाराणसी-लखनऊ सुपर फ़ास्ट, महज़ 4 घंटे 10 मिनट में पहुचायेगी वाराणसी से लखनऊ

ए जावेद
वाराणसी। कोरोना काल से बंद चल रही वरुण एक्सप्रेस ट्रेन के कारण वाराणसी से लखनऊ यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुवे रेलवे ने एक नई ट्रेन वाराणसी-लखनऊ सुपर फ़ास्ट शुरू कर दिया है। यह ट्रेन वाराणसी, जौनपुर होते हुए लखनऊ तक का सफ़र महज़ 4 घंटे 10 मिनट में ही पूरा कर लेगी। वाराणसी से यह गाड़ी संख्या 20401/20402 अपने निर्धारित 6 बजे चलकर 6:58 पर जौनपुर सिटी स्टेशन आज पहुंची।

लखनऊ से अब यह शटल ट्रेन शाम 6 बजे चलकर रात 10:10 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इसके पहले यह ट्रेन निहालगढ़ में शाम 07:16 बजे, सुल्तानपुर में रात 07:56 बजे और जौनपुर में रात 08:55 बजे पहुंचेगी। वरुण एक्सप्रेस ट्रेन के बंद होने के बाद होने वाली यात्रियों की परेशानी से अब निजात मिलने की उम्मीद जागी है।











