वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की चेतगंज पुलिस ने अहल-ए-सुबह 750 ग्राम गांजे के साथ धर दबोचा इस्लाम को

ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने की मुहीम को आज बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी है, जब अवैध गांजा लेकर बेचने जा रहे इस्लाम नामक युवक को चेतगंज पुलिस ने अहल-ए-सुबह गिरफ्तार कर उसके पास से 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को चेतगंज पुलिस ने आज पकडे गए माल सहित अदालत में पेश किया। जहा से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पकडे गये अभियुक्त ने अपना नाम लल्लापुरा निवासी महमूद का पुत्र इस्लाम बताया। अभियुक्त की जामा तलाशी में पुलिस को 750 ग्राम नाजायज़ गांजा प्राप्त हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया। जहाँ से अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।











