शर्मनाक : बीमार महिला के साथ अस्पताल के स्वीपर ने किया छेड़खानी

ए जावेद
वाराणसी। बीमार महिला के साथ सरकारी अस्पताल के एक स्वीपर द्वारा छेड़खानी का शर्मनाक वाक्या सामने आया है। घटना मिर्ज़ापुर जनपद के मंडलीय अस्पताल की बताई जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि घटना के पूर्व स्वीपर ने परिजनों को कमरे से बाहर कर दिया था। जब परिजनों ने इस मामले में आपत्ति किया तो स्वीपर ने हंगामा करते हुवे मुख्य गेट का शीशा तोड़ डाला।

पीडिता के अनुसार नली लगाने के बहाने वह छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने और बाहर निकाले जाने के चलते परिजनों को शक हुआ। इस पर परिजनों ने शोर मचाया तो स्टाफ नर्स आदि ने कमरे में जाकर स्वीपर को फटकारा लेकिन वह उनसे भी भिड़ गया। जिस दरमियान उसने हंगामा करते हुए मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया। घटना के संबंध में एसआईसी डॉ0 आलोक ने बताया कि स्वीपर नशे में था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। परिजन अगर लिखित तहरीर देते हैं तो कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा जाएगा।











