शादी समारोह में शामिल होने आये एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत

ए जावेद संग अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। मिर्ज़ापुर जनपद में रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए नागपुर से भदोही जनपद के उगापुर ग्राम आया था। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला सहित कुल तीन लोगो की मौत हुई है। जीआरपी ने सभी लाशो को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

इसी दरमियान ट्रैक पार करवाते समय स्वर्ण जयंती ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से दुर्गा देवी (50), राजेश गुप्ता (48), बबलू (45) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दूसरी तरफ हादसे की खबर उगापुर गाव पहुचने पर शादी की ख़ुशी मातम में तब्दील हो गई।











