सड़क निर्माण न होने से क्षुब्ध हो विधान सभा से इस्तीफा देकर गाँधी प्रतिमा के पास धरनारत सपा विधायक को पुलिस ने उठा कर करवाया अस्पताल में भर्ती

मो0 कुमेल
लखनऊ। अपने विधानसभा क्षेत्र में दो सडको का निर्माण न होने से क्षुब्ध सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह विधानसभा से इस्तीफा देकर हजरतगंज गांधी प्रतिमा के समक्ष धरनारत थे। इस दरमियान उनकी बिगडती तबियत को देखते हुवे कल देर रात लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस उन्हें उठाकर ले गई और सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहा उनका इलाज चल रहा है।

इस पर पुलिस ने बीती रात करीब 1:00 बजे उन्हें जबरन उठाया और सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल में उन्होंने ड्रिप लगवाने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्हें जबरन ड्रिप लगाई गई। अभी वह बेहोशी की स्थिति में है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक सपाइयो का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।











