हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से हुई मजदुर की मौत

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगां गांव में मंगलवार की दोपहर ट्रक से गिट्टी उतारते समय एक मजदूर हाईटेंशन की तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया तथा घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पहुंची उभांव पुलिस ने मृत मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिसके चलते बेलचा में करेंट प्रवाहित होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया तथा मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस सम्बन्ध में उभांव एसएचओ अविनाश सिंह ने बताया कि गाजीपुर के कासमाबाद निवासी मृतक मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











