अब खाकी ही नहीं खुफिया कैमरे भी करेंगे निगरानी

समीर मिश्रा
कानपुर। स्मार्ट सिटी की कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अब और भी स्मार्ट अंदाज में लोगों को ट्रैफिक नियम का पाठ पढ़ाएगी। इसके लिये स्मार्ट पोर्टेबल कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। पहला कैमरा बिरहाना रोड वन वे पर लगाया गया है। जिसमे बगैर पुलिस के तैनाती के ही नियम तोड़ने वाले 40-50 लोगों के चालान हो रहे हैं। फूलबाग से बिरहाना रोड होते हुए नयागंज जाने वाले रास्ते को वन वे कर दिया गया है। वनवे का पालन हो इसके लिये पुलिस खुफिया कैमरे से नजर रख रही है। यानी पुलिस दिखे या न दिखे नियम तोड़ते ही चालान सीधा मैसेज के रूप में मोबाइल पर पहुँच रहा है।

बाकी बगैर हेलमेट, बगैर सीटबेल्ट, तीन सवारी चलने वालों को यह स्मार्ट कैमरा चालान की चोट देता रहेगा। स्मार्ट कैमरे लगने से नियम से चलने वालों को पूरी सहूलियत रहेगी व नियम तोड़ने वालों को दंड मिलगा। यह यह कैमरे शहर के सभी रास्तो पर लगाए जायेंगे। इसमें पुलिस बल भी कम प्रयोग होगा। नागरिकों से अपील है कि वो यातायात नियमों का पालन करें।











