औरंगाबाद चौकी इंचार्ज श्रीकांत मौर्या की क्षेत्रीय नागरिको ने किया बिदाई

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र स्थित औरंगाबाद चौकी इंचार्ज श्रीकांत मौर्या का विगत दिनों स्थानान्तरण अर्दली बाज़ार चौकी इंचार्ज के रूप में हुआ था। जिसके बाद त्योहारों को देखते हुवे स्थानांतरण में रवानगी नही हुई थी। इस क्रम में आज श्रीकांत मौर्या ने अपना पदभार नवागंतुक चौकी इंचार्ज को प्रदान किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि श्रीकांत मौर्या के साथ काम करना एक सुखद अनुभव था। बेशक बदलाव प्रकृति का नियम है। मृदुभाषी और संयमशील श्रीकांत मौर्या ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था हेतु जो सूझ बुझ का परिचय दिया है वह प्रशंसनीय रहा है। बाबा विश्वनाथ श्रीकांत मौर्या के भविष्य को उज्जवल करे। इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिको सहित पत्रकार और समाजसेवक उपस्थित थे।











