काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वांछित अभियुक्त के खिलाफ संपूर्णानगर थाने पहले से ही मुकदमा दर्ज था मगर वह काफी समय से फरार चल रहा था जिसको आज सुबह पड़ोसी जिला बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकडे गये वांछित अभियुक्त का नाम महक प्रीत सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी टंडवा बसंतपुर थाना कोतवाली देहात जिला बहराइच बताया जा रहा है। अभियुक्त पर बीते दिनों संपूर्णानगर थाने में ही अपराध संख्या 234/2021 धारा 323/307/504 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था जिसको आज सुबह गिरफ्तार कर कागजी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।











