जर्जर मार्ग होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, ट्रक चालक व क्लीनर बाल-बाल बचे

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल सीमा के गौरीफंटा राजमार्ग के जर्जर मार्ग होने के चलते आये दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। जिससे जहां उनका लाखों रुपए का नुकसान हो जाता है तो वहीं वह चोटिल भी हो जाते हैं। वहीं एक बार फिर बीती देर रात लगभग 11:00 बजे एक बार फिर राजस्थान के कोटा से ट्रक चालक लादूराम जाट अपना मुर्गी के दामों से भरा ट्रक पड़ोसी देश नेपाल के धनगढ़ी लेकर जा रहा था कि गौरीफंटा सीमा पर जर्जर मार्ग होने के कारण अनियंत्रित होकर उसका ट्रक पलट गया।

जिसको लेकर आए दिन वाहन पलट जाते हैं। लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, तो कभी-कभी लोगों की जानें भी चली जाती है। जिसको लेकर व्यापार मंडल के जिम्मेदार लोगों ने राजमार्ग सही करवाने को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक जानकारी दी है लेकिन अभी तक इस राजमार्ग को नहीं बनवाया गया है जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।











