दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में चहलकदमी करता दिखाई दिया टाइगर, टाइगर को देख रोमांचित हुये पर्यटक,

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल पर मौजूद विश्व विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व में विभिन्न प्रकार के वन्य जीव और कई तरह के पक्षियों की भरमार है, जिसमें हाथी, तेदूवा, टाइगर, भालू, राइनों, पांच प्रकार के हिरन की प्रजाती सहित बहुत से दुर्लभ वन्यजीव शामिल है। जिसके कारण देश-विदेश से लोग जंगल में विचरण कर रहे वन्य जीवों का दीदार करने के लिये दुधवा आते हैं।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियों दुधवा टाइगर रिजर्व के सुनारीपुर रेंज की है। जहां पर बीते दो दिन पूर्व लुधियाना व अन्य जगहों से कुछ पर्यटक दुधवा घूमने आये थे। जहां एक टाइगर झाड़ियों से निकल कर सामने आ गया और काफी देर तक कुछ दूरी पर ही जंगल में वह चहलकदमी करता रहा। वहीं इस दौरान टाइगर की चहलकदमी का वीडियो किसी पर्यटक ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो कि बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पंसद कर रहें हैं।











