पत्नी से हुआ था विवाद, लगा लिया युवक ने फांसी, असहाय हुई मृतक की वृद्ध नानी

अनुराग
वाराणसी। वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा कर खुद की जान दे दिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी से हुवे विवाद से नाराज़ होकर युवक ने फांसी लगाया है। मृतक का नाम शुभम जायसवाल बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, बीती रात पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद शुभम ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। सूचना पर पहुचे मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि बीती रात भी मृतक अपनी पत्नी से फोन पर विवाद की बात समाप्त करने की बात कर रहा था। शुक्रवार सुबह नींद खुली तो देखा कि शुभम पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और शुभम को उतार कर नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की वृद्ध नानी को असहाय देखकर मंडुआडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने उन्हें सारनाथ स्थित वृद्धा आश्रम में भिजवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत किया है।











