पेंशनर सीनियर सिटीजन समन्वय समिति के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

समीर मिश्रा
कानपुर। कानपुर रेल पेंशनर्स एसोसिएशन भवन में आयोजित बैठक जिसमें रेल पेंशनर्स एसोसिएशन, केंद्रीय पेंशनर एसोसिएशन, पेंशनर समाज पनकी, सीनियर सिटीजन मिशन, बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन तथा उत्तर प्रदेश सिविल पेंशनर्स परिषद एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ। जिसमें पेंशनर सीनियर सिटीजन समन्वय समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपादित किया गया और निम्न पदाधिकारी को मनोनीत किया गया।

वही कार्यकारिणी सदस्य में मुख्य रूप से आनंद किशोर बाजपेई (महामंत्री-उत्तर प्रदेश सिविल पेंशन परिषद) तथा साहब दिन यादव (अध्यक्ष-पेंशनर समाज पनकी) को मनोनीत किया गया। चुनाव के पश्चात शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया गया तथा बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसपी सिंह द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई।











