मथुरा मंदिर निर्माण वाले ट्वीट पर बोले केशव प्रसाद मौर्या : ये भाजपा के चुनावी मुद्दा नही है, बोली मायावती, उप मुख्यमंत्री का बयान भाजपा के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है

शाहीन बनारसी
डेस्क। यूपी में विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय शेष है ऐसे में हिंदुत्व के एजेंडे को और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ने नेता कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मंदिर में मथुरा की तैयारी का जिक्र किया इसके बाद राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है।

बुधवार को एक ट्वीट कर यूपी की राजनीति में हलचल बढ़ाने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि हम मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। ये भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं है। बुधवार के ट्वीट पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”अयोध्या में श्रीराम के भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर कार्य प्रगति पर है और अब हम मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के लिए ये चुनावी मुद्दे नहीं हैं।”











